{"_id":"5e3065cb8ebc3e4b15189de6","slug":"anjali-sandhya-and-abhinav-topped-the-speech-kotdwar-news-drn334229864","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण में अंजलि, संध्या और अभिनव अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण में अंजलि, संध्या और अभिनव अव्वल
विज्ञापन
दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी मटियाली में द्वारीखाल और दुगड्डा ब्लॉक की स्व. भोला दत्त बलोधी स्मृति भाषण प्रतियोगिता में अंजलि, संध्या और अभिनव डोबरियाल अपने वर्गों में अव्वल रहे।
जीआईसी मटियाली के सभागार में आयोजित भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि साहित्यांचल साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष शिव प्रकाश कुकरेती ने किया। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गत पांच साल से हो रही प्रतियोगिता के बूते ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है।
भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अंजलि रावत, कीर्ति डोबरियाल, सौरभ गुसाईं ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में संध्या, रोशनी, सोनम और प्राथमिक वर्ग में अभिनव डोबरियाल, पारस बलोधी, प्रियांशु, अभिषेक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह रावत, उम्मेद सिंह नेगी, केके जोशी शामिल रहे। प्रतियोगिता में द्वारीखाल और दुगड्डा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के 21 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जीआईसी मटियाली के प्रधानाचार्य बच्चीराम भारद्वाज ने अध्यक्षता की। इस मौके पर डा. द्वारिका प्रसाद बलोधी, डा. पदमेश बुड़ाकोटी, प्रधानाचार्या सुनीता मधवाल, सोम प्रकाश बलोधी, भागेश कुकरेती, रोशन सिंह, शशिधर डोबरियाल, विनीता चौधरी, प्रकाश चौधरी, शकुंतला बुड़ाकोटी, ज्योत्सना रावत, धीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। संचालन आशीष खर्कवाल ने किया।