फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anganwadi workers stood on strike

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

Sat, 28 Dec 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers stood on strike
कोटद्वार तहसील में धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने, मानदेय 18 हजार रुपये करने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर फिर से कोटद्वार तहसील में डेरा जमा लिया है। तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को दुगड्डा और रिखणीखाल ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहुंची, यहां उन्होंने अपनी सात सूत्री मांग को लेकर तहसील में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर अनदेेखी का आरोप लगाया। कहा कि वर्तमान समय में सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बहुत सी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्यकर्ताओं के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण अभियान, टीकाकरण अभियान, मातृत्व वंदना योजना, नंदा गौरा कन्या धन योजना, पिछड़ी जातियों की गणना, बीएलओ का कार्य, पल्स पोलियो अभियान, राशन कार्ड सर्वे, स्वजल योजना, जनगणना कार्य आदि स्मार्ट फोन के जरिए करवाए जा रहे हैं। कहा कि संगठन में कार्य करने वाली महिलाओं में अधिकांश विधवा और तलाकशुदा हैं। इसी के माध्यम से वे अपने परिवार और बच्चों का पालन पोषण करते हैं। अल्प मानदेय में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं और सेविकाओं को 18 हजार रुपये मानदेय देने या मजदूरी के दायरे में लाकर प्रतिदिन 500 रुपये के हिसाब से 15 हजार रुपये देने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बसंती रावत, ब्लाक अध्यक्ष सुनीता, अनीता बिष्ट, मुन्नी रावत, ऊषा देवी, सविता, ऊषा गोस्वामी, रोशनी, रिहाना, गीता भट्ट, रेखा भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed