फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Aman and Aditi top in 3000 meter race

Kotdwar News: 3000 मीटर दौड़ में अमन और अदिति अव्वल

Wed, 06 Nov 2024 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Aman and Aditi top in 3000 meter race

विज्ञापन
दुगड्डा। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत सिमलना सोसाइटी स्थित खेल मैदान में न्याय पंचायत जमेली के खेल महाकुंभ में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। अंडर-17 वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में अमन और अदिति अपने वर्गों में प्रथम स्थान पर रहे।
खेल महाकुंभ का उद्घाटन गेंद मेला समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने किया। इस मौके पर आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अनुज, अमन सिंह, बालिका वर्ग में दीक्षा, अंशिका ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुज, अमन सिंह, बालिका वर्ग में दीक्षा, अंशिका क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में अमन सिंह, करन कुमार, बालिका वर्ग में अंशिका, सुहानी ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालक वर्ग में आयुष, अनुज, बालिका वर्ग में अंशिका, आरुषि क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन




अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नीरज, आयुष, बालिका वर्ग में आंचल, सोनिया ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आदर्श, आयुष, बालिका वर्ग में मोइना, आंचल ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पवन, मनीष, बालिका वर्ग में राखी, ज्योति क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। तीन हजार मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमन, आयुष, बालिका वर्ग में अदिति, गरिमा ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पाया। लंबी कूद में पवन, दीपांशु, गोला फेंक में अरुण सिंह, अभिषेक ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जीआईसी पाली (लंगूर) के प्रभारी प्रधानाचार्य अनूप डबराल, पीटीए अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह रावत, एसएमसी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बिष्ट, व्यायाम शिक्षक दिनेश सिंह रावत, संकुल प्रभारी बीना बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


.



फोटो समाचार

जारी



जगमोहन सिंह रावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed