फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Accused of 12 lakh thugs arrested by sending friendship on Facebook, sent

फेसबुक पर दोस्ती कर 12 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार, भेज भेजा

Wed, 30 Sep 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of 12 lakh thugs arrested by sending friendship on Facebook, sent
फेसबुक पर महिला बनकर कोटद्वार के एक व्यक्ति से दोस्ती करने के बाद 12 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2018 में कोटद्वार के पदमपुर निवासी बृजमोहन ने कोतवाली में साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बृजमोहन ने बताया था कि उसके साथ फेसबुक में एक व्यक्ति ने महिला बनकर दोस्ती की और उसका भरोसा जीतने के बाद डॉलर देने के लालच में उससे अलग-अलग खातों में 12 लाख रुपये डलवा दिए। उसके बाद उसने पैसे वापस देने से मना कर दिया। पुलिस ने आईपीसी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि दो साल तलाश करने के बाद अपराधी के देहरादून में होने की सूचना मिली। इस पर गूमखाल चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल और कांस्टेबल अमित को आरोपी को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। 29 सितंबर को आरोपी अजय सिंह कठैत निवासी ग्राम मींग थाना थराली जिला चमोली हाल निवासी रांचीपुरा पटेलनगर देहरादून को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed