फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Abir-gulal flew wildly during the immersion of Ganpati Bappa's idol.

Kotdwar News: गणपति बप्पा की प्रतिमा विसर्जन में जमकर उड़े अबीर-गुलाल

Fri, 29 Sep 2023 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Abir-gulal flew wildly during the immersion of Ganpati Bappa's idol.
कोटद्वार। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज, हवाओं में उड़ता रंग-गुलाल, बप्पा पर फूलों की बारिश संग हर ओर भक्ति का उल्लास। कुछ ऐसा ही नजारा था बृहस्पतिवार को शहर से गांव तक निकली गजानन विसर्जन शोभायात्रा की। इसके बाद सिद्धबली मंदिर के समीप खोह नदी और कण्वाश्रम में मालन नदी के तट पर गणेश प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। विसर्जन यात्रा के साथ पिछले दस दिनों से चल रहा गणेश महोत्सव संपन्न हो गया है।
विज्ञापन


श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति इंदिरानगर आमपड़ाव की विसर्जन यात्रा पटेल मार्ग से बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सिद्धबली मंदिर के समीप खोह नदी पहुंची। यहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान महिलाओं और युवाओं ने अबीर, गुलाल उड़ाए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विशाल सिंघल, शोभित अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, दिनेश मित्तल, हितेश गोयल, अमित अग्रवाल, रजत अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन




श्री भैरव मंदिर समिति प्रजापति समाज आमपड़ाव के श्रद्धालुओं ने भी खोह नदी में गणपति की प्रतिमा को विसर्जित किया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रामगोपाल प्रजापति, उपाध्यक्ष सोहन सिंह क्षेत्री, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, राम कुमार, चांद बाबू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कड़क पहाड़ी खेल प्रोत्साहन समिति की प्रतिमा विसर्जन में समिति के अध्यक्ष बबलू नेगी, संजीव थपलियाल, अंचल कुमार अग्रवाल, अमित बलोधी, शुभम कश्यप, अमित रावत, शिवचरण धस्माना, सुनील रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजानन सेवा समिति पदमपुर की विसर्जन शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पदमपुर सुखरो से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सिद्धबली मंदिर पहुंची। इसके बाद गणपति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संदीप रावत, तेजपाल सिंह पटवाल, देवेंद्र रावत, सुमित बिष्ट, आशीष रावत, उमेश खंतवाल, विजय सुंद्रियाल, अरूण रावत आदि मौजूद रहे।



भाबर क्षेत्र में गणेश विसर्जन शोभायात्राएं निकाली गईं। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति कलालघाटी और पिलेश्वर मंदिर समिति उदयरामपुर ने मालन नदी के तट पर पहुंचकर गणेश प्रतिमाओं को मालन नदी में विसर्जित किया। नवयुग पब्लिक स्कूल पदमपुर मोटाढांक की प्रधानाचार्य नीलम नेगी व विद्यालय संस्थापक हुकुम सिंह नेगी की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना की। इसके उपरांत कण्वाश्रम में मालन नदी में गणपति का विसर्जन किया गया।


.



लैंसडौन में भी गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

लैंसडौन। कालेश्वर मंदिर समिति की ओर से गणेश विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया। कालेश्वर मंदिर में गणपति पूजन व हवन के बाद नगर नगर में विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा दौरान मस्कबीन, ढोल, नगाड़े की धुन पर महिलाएं, बच्चे, पुरूष सभी जमकर थिरक रहे थे। इसके बाद सतपुली के पास दंगलेश्वर में भक्तों ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेश ध्यानी, सचिव संजय कन्नौजिया, पंडित सतेश्वर प्रसाद, मनीष जखवाल, करन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed