फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Aarohi Rawat stood first in the painting competition.

Kotdwar News: चित्रकला प्रतियोगिता में आरोही रावत प्रथम

Wed, 12 Aug 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 12 Aug 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Aarohi Rawat stood first in the painting competition.
कोटद्वार। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर बुधवार को सोना नदी-रवासन एलीफैंट कॉरिडोर के अंतर्गत वन्यजीव संरक्षण और हाथियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्लूटीआई) की ओर से कालागढ़ टाइगर रिजर्व के सभागार में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सोनानदी उप प्रभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी अनामिका बुक्करवाल, अदनाला उप प्रभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी शिप्रा वर्मा, राजीव बिष्ट सहित वन्यजीव ट्रस्ट के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मेहरबान सिंह कंडारी विद्या मंदिर के करीब 20 और हेरिटेज पब्लिक स्कूल के 10 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को द एलीफेंट व्हिस्परर्स डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इसके माध्यम से हाथी कैंप के महत्व, हाथियों की देखभाल, आहार और व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही हाथियों के संरक्षण, प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और मानव-हाथी सहअस्तित्व का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री के बाद विद्यार्थियों के लिए क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में आरोही रावत, तुषार रावत, स्कंदा भंडारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंशिका रावत को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed