{"_id":"618a7fabf13a9e483d1771e5","slug":"aap-workers-demonstrated-against-bjp-government-kotdwar-news-drn3955955187","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्थापना दिवस पर आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने कोटद्वार में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध किया। कहा कि भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से सत्ता का सुख लूट रहे हैं, लेकिन उन्हें विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं है।
प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार झंडाचौक में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा ने वर्ष 2007 और 2017 में दो बार सत्ता संभाली है, लेकिन विकास कार्य ठप पड़े हैं। कोटद्वार में झूठे वायदे कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। कोटद्वार को जिला बनाने, मेडिकल कालेज, बस अड्डा निर्माण समेत कई घोषणाएं झूठी साबित हुई।
प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष राजेंद्र जजेड़ी, डा. विनोद सांवत, जीवन जलाल, शुभम, शिवांश, दीपक चौहान, विक्रम चौधरी, संजय भट्ट, तीरथ सिंह नेगी, हरस्वरूप वेदवाल, भाष्कर बुड़ाकोटी, कमल किशोर जोशी, रिजवान अहमद, महिताब सिंह रावत, नईम अहमद, मो. इमरान, जसपाल, आरिफ, युसूफ, अहसान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
उधर, सतपुली में वर्तमान एवं पूर्ववर्ती सरकारों के 10-10 साल के कार्यकाल पर ‘21 साल 21 सवाल उत्तराखंड क्यों है बेहाल’ को लेकर दिग्मोहन नेगी के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली के बाद स्थानीय गांधी चौक में राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी गैरसैंण राजधानी, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर 21 सवाल पूछे गए। इस मौके पर प्रेम सिंह रावत, अनीता रावत महिला अध्यक्ष चौबट्टाखाल, युद्धवीर सिंह, विजय सिंह, विजयपाल, पूजा रमोला, प्रिंस गुसाईं, ऋषि रावत, मोनिका देवी आदि मौजूद थे। संवाद