फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A case has been filed against a woman resident in Mumbai under the Corruption Act

मुंबई निवासी महिला के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Jan 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
A case has been filed against a woman resident in Mumbai under the Corruption Act
कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक की ओर से मुंबई निवासी महिला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएसपी के आदेश पर मामले की जांच सीओ कोटद्वार को सौंपी गई है।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मुंबई निवासी एक महिला की ओर से कोटद्वार से सटे उत्तर प्रदेश के तेलीपाड़ा फार्म निवासी एक युवक के खिलाफ फोन से धार्मिक भावनाओं को आहत करने, गाली गलौच कर अश्लील बातें कर मैसेज करने व जान से मारने के संबंध में एक प्रार्थनापत्र थाना कोटद्वार में 25 नवंबर, 2019 को दिया गया था। मामले में युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच की गई तो गवाहों के बयानों के बाद यह मामला षड्यंत्र रचकर और झूठे साक्ष्य गढ़कर मुकदमा दर्ज कराने का निकला।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि वादिनी को जब यह जानकारी मिली कि उक्त मुकदमे में पुलिस टीम को कई साक्ष्य और दस्तावेज मिल गए हैं तो विवेचना को प्रभावित करने और विवेचक को अपने मुताबिक विवेचनात्मक कार्रवाई कराने के उद्देश्य से महिला ने दबाव और षड्यंत्र करना शुरू कर दिया। इसी मकसद से विवेचक के खाते में दो बार पेटीएम से 1698 रुपये डाले गए। पीड़िता ने इसके बाद एसएसपी पौड़ी से मामले की शिकायत भी की। विवेचक कमलेश शर्मा की ओर से महिला के उक्त कृत्य पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पीड़िता और उपनिरीक्षक की ओर से दर्ज रिपोर्ट की जांच एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed