फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पुलिस ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के दिए टिप्स

पुलिस ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के दिए टिप्स

Fri, 17 May 2019 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के दिए टिप्स
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बाल भारती पब्लिक स्कूल मोटाढांक में आयोजित गोष्ठी में छात्राओं को बाल अपराध एवं महिला हिंसा के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने छात्राओं से अनजान लोगों पर भरोसा न करने और बहकावे में न आने की नसीहत दी। उन्होंने व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से चैटिंग न करने और उनसे दूरी बनाने की सलाह दी। पुलिस ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाल भारती पब्लिक स्कूल मोटाढांक में अपराजिता मुहिम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलालघाटी चौकी पुलिस प्रभारी एसआई संदीप शर्मा ने कहा कि यदि छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसे जाने के मामले सामने आते हैं तो उसका वहीं पर विरोध कर देना चाहिए। कोई अपराध घटित होने की आशंका पर जोर से चिल्लाना शुरू कर देना चाहिए ताकि आसपास से मदद मिल जाए। इसके बाद पुलिस को जरूर सूचना दें। इस तरह की घटनाएं होने पर तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 या एकल इमरजेंसी नंबर 112 पर इसकी सूचना दें। पुलिस आपकी मदद के लिए हाजिर हो जाएगी। हर जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए इससे बचने के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

समाजसेवी और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी गोविंद डंडरियाल ने कहा कि छात्राएं किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं और न ही उनके दिखावे के प्रति आकर्षित हों। ऐसे व्यक्तियों के लिए बच्चे सॉफ्ट टारगेट होते हैं। उन्होंने छात्राओं को मानव तस्करी के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने आगाह किया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और सुनसान गलियों से गुजरते समय अनजान लोगों से कतई लिफ्ट न लें। अपने घरों के किराएदारों का सत्यापन जरूर कराएं। उन्होंने छात्राओं को व्हाट्सएप, फेसबुक या अन्य किसी भी सोशल साइट्स पर अनजान लोगों से दूरी बनाने और बात न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे छात्राएं और महिलाएं बाल अपराधों और महिला हिंसा के प्रति जागरूक हो रही हैं। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य सरोजनी रावत, शिक्षिका हिमानी रावत, कमला नेगी, दीपा कुंडलिया, छात्रा कुसुम, आंचल नेगी, स्वर्णिम नेगी, दीक्षा रावत, प्रियांशी रावत, सारिका धूलिया, तृप्ति भंडारी व अनन्या नेगी आदि मौजूद रहे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed