फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सड़क बनाने के लिए इंटर कालेज ग्वीनखाल के बच्चों ने किया प्रदर्शन

सड़क बनाने के लिए इंटर कालेज ग्वीनखाल के बच्चों ने किया प्रदर्शन

Thu, 27 Sep 2018 10:22 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
सड़क बनाने के लिए इंटर कालेज ग्वीनखाल के बच्चों ने किया प्रदर्शन
बीरोंखाल/कोटद्वार। बीरोंखाल ब्लॉक के मैठाणाघाट वाया ग्वीन मल्ला से रसियामहादेव की सड़क का मलबा आने से इंटर कॉलेज ग्वीनखाल का रास्ता एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार और लोनिवि अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। छात्र-छात्राओं ने मार्ग क्षतिग्रस्त होने से रास्ते में ही बैठकर पढ़ाई कर विरोध जताया। उनका कहना है कि रास्ता बंद होने से उन्हें स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनता इंटर कालेज ग्वीनखाल के छात्र-छात्राओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार और लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दो दशक से निर्माणाधीन सड़क आज तक नहीं बन पाई है। अधूरे निर्माण से सड़क का मलबा स्कूल का पैदल मार्ग बाधित कर देता है। मलबा आने से बबांसा तल्ला का रास्ता भी खराब हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण अजीत सिंह रावत ने कहा कि गत तीन सितंबर को रास्ता बंद होने से बच्चों को एक किमी चढ़ाई चढ़कर स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ा था। 12 सितंबर को अधिकारियों ने मलबा हटाकर स्कूल का रास्ता खोला था, लेकिन एक बार फिर मलबा आने से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चे जान जोखिम में डालकर किसी तरह स्कूल पहुंच रहे हैं। लोनिवि की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुए रास्ते के बदले उन्हें गांव के लिए खेतों के पास तक सड़क चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में रोहित रावत, प्रिया रावत, साक्षी, सिमरन, महक रावत, मोहित, सुजल रावत, विपिन, सुमित, अंशिका, अंशु रावत, मुस्कान, ममता, मेघा व क्षितिज रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोनिवि बैजरों के अपर सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि एक दो दिन में पैदल रास्ते को ठीक करवा दिया जाएगा।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed