{"_id":"5bad0872867a557ebc19538c","slug":"91538066546-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातकोतर कक्षाएं शुरू करने को लेकर एनएसयूआई के छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातकोतर कक्षाएं शुरू करने को लेकर एनएसयूआई के छात्रों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। थान सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा पटोटिया के एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर धुमाकोट बाजार से तहसील परिसर तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर स्नातकोत्तर कक्षाओं के संचालन की अनुमति देने की मांग की गई।
एनएसयूआई से जुड़े छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने तहसील तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर छात्रों ने तहसील में सांकेतिक धरना भी दिया। छात्र-छात्राओं ने शासन-प्रशासन पर उनकी समस्या की अनदेखी का आरोप लगाते हुए रोष जताया। कहा कि महाविद्यालय खुलने के 12 वर्षों बाद भी स्नातकोत्तर की कक्षाएं शुरू नहीं की गई हैं। मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से सीएम, शिक्षा मंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई के आर्यन शाह, छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोनाली, सचिव अनामिका रावत, पूर्व अध्यक्ष सोहन राजा, अजय कुमार, शुभम, दीपा, निखिल, अक्षय, पंकज, रवि बोहरा, प्रवीन, विजेंद्र, अंजली, आंचल, प्रीति, अंजली व रश्मि आदि शामिल रहे।
-फोटो