{"_id":"5b900b27867a557ff306c507","slug":"91536166695-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा वापस दिलाने को सड़कों पर उतरे अभिकर्ता और निवेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा वापस दिलाने को सड़कों पर उतरे अभिकर्ता और निवेशक
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। रियल इस्टेट कंपनी पीएसीएल के निवेशकों और अभिकर्ता ने अपना पैसा वापस दिलाने की मांग के लिए रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पैसा नहीं तो वोट भी नहीं के नारे लगाए। इसके बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
पीएसीएल अभिकर्ता और निवेशक संघर्ष समिति के बैनर तले कोटद्वार-भाबर के लोग हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्रित हुए। उन्होंने झंडाचौक से तहसील परिसर तक केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर केंद्र सरकार को कंपनी की जमा संपत्तियों को बेचने का अधिकार देकर निवेशकों का पैसा लौटाने के आदेश दिए थे, लेकिन केंद्र सरकार ने निवेशकों को उनका पैसा अभी तक नहीं लौटाया। 21 अगस्त को प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया था, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द निवेशकों का पैसा वापस दिलाने की मांग की। इस मौके पर अभिकर्ता निवेशक संघर्ष समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट, उपाध्यक्ष सुखदेव शास्त्री, रीना आर्य, गजे सिंह रावत, प्रताप सिंह, बलवीर सिंह बिष्ट, भागीरथी, सावित्री देवी, विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।