फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   डबल लेन सड़क के लिए पैमाइश से व्यापारियों में हड़कंप

डबल लेन सड़क के लिए पैमाइश से व्यापारियों में हड़कंप

Sun, 06 May 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
डबल लेन सड़क के लिए पैमाइश से व्यापारियों में हड़कंप
जयहरीखाल/कोटद्वार। कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर नेशनल हाईवे को डबल लेन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। डबल लेन की चौड़ाई वन एवं आबादी क्षेत्रों में अलग होगी। विभाग ने बीते शनिवार को गुमखाल में पैमाइश की है। इससे डबल लेन से प्रभावित व्यापारियों में हड़कंप मचा है। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से उनके रोजगार को बचाने के लिए सड़क की चौड़ाई का मानक कम करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड धुमाकोट की ओर से कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर नेशनल हाईवे को डबल लेन बनाने के लिए जल्द ही अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी। जिला प्रशासन की ओर से एनएच खंड को गजट नोटिफिकेशन के वेरिफिकेशन का काम सौंपा गया है। इसके चलते विभाग ने गुमखाल में राष्ट्रीय राजमार्ग की पैमाइश की। इसमें गुमखाल बाजार के दोनों ओर की पांच दर्जन से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित होंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क 24 मीटर चौड़ी की गई तो पूरा बाजार उजड़ जाएगा। करीब पांच दर्जन परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

व्यापारी दिगंबर सिंह, विनोद सिंह रावत, गंभीर सिंह, सत्यपाल सिंह चौहान, सुनील सिंह, महाराज सिंह व चंद्रमोहन का कहना है कि गुमखाल में पहले से ही 40 फीट सड़क मौजूद है। दोनों ओर खाई होने से विस्तारीकरण का भी कोई लाभ नहीं है। इससे बाजार जरूर चौपट हो जाएगा। गुमखाल क्षेत्र के 40 गांवों का बाजार है। एनएच धुमाकोट के अवर अभियंता अरविंद जोशी ने बताया कि डबल लेन के गजट नोटिफिकेशन के वेरिफिकेशन का कार्य चल रहा है। इसमें पूरी सड़क की मौजूदा स्थिति की पैमाइश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed