{"_id":"5bedab11bdec2269807e0ed1","slug":"81542302481-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश-केंद्र में भाजपा, क्यों नहीं बना लालढांग मार्ग: हरीश रावत-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश-केंद्र में भाजपा, क्यों नहीं बना लालढांग मार्ग: हरीश रावत-compat
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/दुगड्डा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि कोटद्वार विधायक लालढांग-चिलरखाल सड़क को भुनाने का कार्य कर रहे हैं, जिसका टेंडर कांग्रेस कार्यकाल में वह कर चुके थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में मोदी सरकार से एलिवेटेड रोड बनाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई। वर्तमान में प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद पिछले डेढ़ साल से सड़क पर एक पत्थर तक नहीं रखा गया हैै।
बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कोटद्वार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस मेयर पद की प्रत्याशी हेमलता नेगी और दुगड्डा में नगर पालिका अध्यक्ष जशोदा बडोला के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा मेडिकल कालेज का काम बंद कर दिया, कण्वाश्रम का विकास रोक दिया गया है, सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों में एपीएल कार्ड धारकों की चीनी बंद और राशन कम कर दिया गया है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद कर दिया गया है। एक लाख महिलाओं की पेंशन बंद कर दी गई है। जिससे प्रदेश की जनता मायूस है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने हेमलता नेगी के मेयर बनने के बाद नगर निगम क्षेत्र के सभी टैक्सों को माफ करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हेमलता नेगी, जशोदा बडोला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
-फोटो