फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पराक्रम दिवस पर शहीद के परिजन और पूर्व सैनिक हुए सम्मानित

पराक्रम दिवस पर शहीद के परिजन और पूर्व सैनिक हुए सम्मानित

Sat, 29 Sep 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पराक्रम दिवस पर शहीद के परिजन और पूर्व सैनिक हुए सम्मानित
कोटद्वार। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के विरुद्ध किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय लैंसडौन की ओर से पराक्रम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को व्यापार मंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल सीपीएस नेगी (सेनि), पूर्व डीआईजी बलराम सिंह नेेगी और भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि 29 सितंबर 2016 में उड़ी में हुए आतंकी हमले के 10 दिन के अंदर ही भारत ने पाकिस्तान में घुसकर इसका बदला लिया। भारतीय सेना योजनाबद्ध तरीके से 28-29 सितंबर की आधी रात को पाकिस्तान की सीमा में तीन किलोमीटर अंदर घुसी और आतंकियों के ठिकानों को तहस नहस कर डाला। भारतीय सैनिकों द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर सरकार इसे पराक्रम पर्व के रूप में मना रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर शहीदों के परिजन सावित्री देवी, अनीता देवी, भागवती देवी, मीनाक्षी कंडवाल, बसंती देवी, सावित्री देवी, सरोज रावत व शांति देवी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों में सेना मेडल से सम्मानित शिव सिंह नेगी, प्रेम सिंह, विरेंद्र सिंह, बालकृष्ण, राकेश, राजेश बिष्ट, बृजमोहन व कैलाश चंद्र, जेपी बहुखंडी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अधिकारी सीपी धूलिया, गजेंद्र मोहन धस्माना, बीरेंद्र रावत, सुरेंद्र बिज्वाण, दिनेश खंतवाल, मोहन सिंह, अमित भरद्वाज, मनीष शर्मा, चंद्र मोहन जसोला, गौरव मिश्रा, शांतनु रावत, सुरेश शर्मा, प्रकाश बलोधी, ममता देवरानी, मानेश्वरी बिष्ट, रानी नेगी व पूनम खंतवाल आदि मौजूद थे।

-फोटो

पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में चलाया स्वच्छता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में राष्ट्रीय वन विद्यार्थी (एनएफएस) के स्वयं सेवकों ने पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके तहत उन्होंने पूर्व में लगाए गए पौधों की निराई गुड़ाई की और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
शनिवार को महाविद्यालय परिसर में भूगोल प्रवक्ता डा. किशोर चौहान के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान एनएफएस के स्वयंसेवकों और छात्र संघ के पदाधिकारियों ने मिलकर महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की।
इस मौके पर एनएफएस अध्यक्ष शिवम नेगी, हिमांशु बेबनी, युदीत गोयल, निशी कोटनाला, सरिता रावत, शालू नेगी, देवांग नैथानी, अविनाश नैथानी, पूजा, चंद्र प्रकाश, आशीष रावत, बॉबी बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष देवाशीष, सचिव विशाल शर्मा, कोषाध्यक्ष शिवांगी चमोली व हिमांशु नेगी आदि मौजूद रहे।

-फोटो

एनसीसी कैडेटों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
लोगों से की पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के एनसीसी कैडेटों की ओर से ‘स्वच्छता सेवा है’ कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर दिल्ली में आयोजित थल सेना कैंप में प्रतिभाग करने वाली कैडेट दिव्यांक्षी देवरानी को सम्मानित किया गया।
शनिवार को एनसीसी अधिकारी कैप्टन डा. प्रीति कुमारी के नेतृत्व में महाविद्यालय से ‘स्वच्छता सेवा है’ जन जागरूकता रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एमएस रौतेला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता नारे और तख्तियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों को पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए भी जागरूक किया।
इस मौके पर महाविद्यालय में पराक्रम दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कैप्टन डा. प्रीति कुमारी ने भारतीय सेना के वीर जांबाजों द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी। इस अवसर पर एनसीसी प्रशिक्षक सूबेदार दिल बहादुर व हवलदार भावेश राणा आदि मौजूद थे।

-फोटो

पराक्रम दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
जयहरीखाल। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से भारतीय सेना द्वारा दो वर्ष पूर्व उड़ी हमले के जवाब में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

शनिवार को जयहरीखाल के पंचायत भवन में आयोजित पराक्रम दिवस समारोह मेें सभी पूर्व सैनिकों ने अपने अपने अनुभवों को साझा किया। कर्नल कुलदीप गुसाईं (सेनि) ने कहा कि वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान में तीन किमी अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नेगी की ओर से कारगिल शहीद हरिदर्शन के पिता कैप्टन रणजीत सिंह नेगी (सेनि) को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधान संघ के अध्यक्ष हरिमोहन सिंह रावत, हरीश गौड़, अजय शंकर, दीपेंद्र, भानू प्रकाश व दिगंबर सिंह आदि उपस्थित थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed