फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कभी बजट तो कभी बरसात ने लगाया ब्रेक

कभी बजट तो कभी बरसात ने लगाया ब्रेक

Wed, 10 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
कभी बजट तो कभी बरसात ने लगाया ब्रेक
कोटद्वार। शहर के गाड़ीघाट क्षेत्र को ग्रास्टनगंज से जोड़ने और भविष्य में कोटद्वार बाईपास मार्ग के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए वर्ष 2015 में स्वीकृत ग्रास्टनगंज मोटर पुल तीन साल बाद भी नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

शहर में यातायात के बढ़ते दबाव और भविष्य में बाईपास मार्ग की संभावनाओं को देखते हुए वर्ष 2015 में ग्रास्टनगंज में खोह नदी में 90 मीटर स्पान के डबल लेन मोटर पुल के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। पुल निर्माण के लिए सरकार की ओर से करीब 4.04 करोड़ की मंजूरी प्रदान की गई। पांच अगस्त 2015 को पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया। पुल को डेढ़ साल के भीतर चार फरवरी 2017 तक बनकर तैयार होना था, लेकिन पुल की धरातलीय स्थिति को देखते हुए इसके 2018 के अंत तक भी पूरा होने के आसार नहीं है। शुरुआती दौर में जहां इसकी धीमी गति के लिए पर्याप्त बजट की कमी बताई जाती रही, वहीं इस बार भारी बरसात के कारण काम न होने की बात कार्यदायी एजेंसी की ओर से बताई गई है। ग्रास्टनगंज के पुल बनने से पुराने सिद्धबली मार्ग पर आवाजाही सुगम हो जाएगी। अब तक यहां लोगों को खोह नदी पार कर आवाजाही करनी पड़ रही है। बरसात में नदी के उफान पर रहने के कारण यहां से आवागमन ठप रहता है।
विज्ञापन


इस बरसात में भारी बारिश से कार्य में व्यवधान पड़ा है। अब काम में तेजी लाने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं। इसी वित्तीय वर्ष में फरवरी-मार्च तक पुल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निर्भय सिंह, ईई, लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed