{"_id":"5babbf68867a557eae2df0a7","slug":"71537982312-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कांग्रेस नेत्री की दिन दहाड़े झपटी गले से सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने कांग्रेस नेत्री की दिन दहाड़े झपटी गले से सोने की चेन
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नजीबाबाद रोड पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता के गले से सोने की चेन झपट ली। पीड़ित महिला की ओर से कोतवाली में मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
चेन स्नेचिंग की यह घटना महिला सशक्तिकरण परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुनीता बिष्ट के साथ हुई। उन्होंने बताया कि वह बुधवार दिन में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने नजीबाबाद रोड से पैदल जा रही थीं। तभी दो युवक उनसे बात करने लगे। जैसे ही वह आर्य कन्या इंटर कालेज के नजदीक सिंडीकेट बैंक के पास गोविंद नगर की ओर मुड़ने लगीं। तभी उनमें से एक युवक ने उनकी साड़ी में कुछ गंदगी लगने की बात कही। इसके बाद वह साड़ी देखने के लिए नीचे झुकीं। इतने में दोनों बदमाश उनके गले से चेन झपटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि नजीबाबाद रोड पर महिला के साथ ठगी के मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है।