{"_id":"60a29fec8ebc3e8d904eaa1b","slug":"65-villagers-tested-in-kheda-village-kotdwar-news-drn3790099185","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ा गांव में 65 ग्रामीणों का किया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ा गांव में 65 ग्रामीणों का किया परीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांवों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कर रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को खेड़ा गांव पहुंचकर बुखार से पीड़ित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें दवाइयां व मास्क वितरित किए।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खेड़ा मल्ला और खेड़ा तल्ला गांव में 65 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिए। टीम ने सभी लोगों को दवाइयां व मास्क भी वितरित किए। मीडिया प्रभारी अलकेश कुकरेती ने बताया कि विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने अपनी विधायक निधि से यमकेश्वर और द्वारीखाल के चिकित्साधिकारियों को 5-5 लाख रुपये और दुगड्डा के चिकित्साधिकारी को तीन लाख दिए हैं, जिससे इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाइयां और उपकरण खरीदे जा सकेंगे।
उधर, यमकेश्वर के चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव ने बताया कि स्वर्गाश्रम समेत यमकेश्वर ब्लाक में 8122 लोगों की कोरोना जांच अभी तक की जा चुकी है। ब्लाक में 250 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य टीम को सहयोग करने वालों में ज्येष्ठ प्रमुख दिनेश भट्ट, राजस्व उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य कर्मी उमेश मैठानी, भाजपा महामंत्री धीरेंद्र कुकरेती, बूथ अध्यक्ष सत्यपाल असवाल, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, ओमप्रकाश, आशा कार्यकर्ता पुष्पा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना देवी, सहायिका मधु देवी और विधा देवी आदि मौजूद रहे।