फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   प्रतिभाओं को निखारेगी फुटबाल एसोसिएशन

प्रतिभाओं को निखारेगी फुटबाल एसोसिएशन

Sun, 23 Dec 2018 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभाओं को निखारेगी फुटबाल एसोसिएशन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी स्थित नगर पालिका सभागार में जिला फुटबाल एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के समस्त विकास खंडों की खेल प्रतिभाओं को खोजने, निखारने और फुटबाल के प्रति युवाओं में जोश भरने की ठोस योजना बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

रविवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित जिला फुटबाल एसोसिएशन की बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि फुटबाल के प्रति पौड़ी में अलग तरह की दीवानगी पहले से ही रही है। फुटबाल के रोमांच को नई पहचान देने के लिए एसोसिएशन खिलाड़ियों को तराशने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहने व फुटबाल से जोड़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिंह रावत ने एसोसिएशन के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली ने दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने पर जोर दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नेगी ने कहा कि एसोसिएशन के तहत जिले से लेकर सभी ब्लाकों में प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को बेहतर मंच दिया जाएगा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल, महावीर सिंह, सभासद मनमोहन रावत, यशोदा देवी, अनिता देवी, सरस्वती प्रकाश, मुकेश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed