{"_id":"5bad088c867a557ec4199729","slug":"61538066572-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की जागरूकता से रूकेगी नशे की प्रवृति: एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की जागरूकता से रूकेगी नशे की प्रवृति: एएसपी
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अपर पुलिस अधीक्षक डा. हरीश वर्मा ने युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए सभी से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की जागरूकता से ही युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लग सकती है।
बृहस्पतिवार को एएसपी डा. हरीश वर्मा ने कोतवाली में विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान चलाए गए, उसके कुछ सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं। अभी इस दिशा में और अधिक कार्य करने की जरूरत है। नशामुक्ति केंद्र शफा होम के संचालक रंजन कुमार ने कहा कि इसके लिए परिवारों में बातचीत का माहौल बनाना होगा। बच्चों की संगत और दोस्तों पर निगरानी करने की जरूरत होगी।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला ने कहा कि बच्चों के प्रति अभिभावकों को जागरूक रहने की आवश्यकता है। बैठक में सुरेंद्र सिंह रावत, दान सिंह बिष्ट, नैंसी सुंद्रियाल, रोहणी, सीएम डोबरियाल, राजीव शर्मा, सुनीता देवी, सुषमा जखमोला, शशिकांत, एसएसआई राकेंद्र कठैत व यातायात निरीक्षक मनोज मैनवाल आदि मौजूद रहे। संचालन कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने किया।
विज्ञापन
-फोटो