फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार को जिला बनाकर वादा पूरा करे प्रदेश सरकार

कोटद्वार को जिला बनाकर वादा पूरा करे प्रदेश सरकार

Sat, 28 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार को जिला बनाकर वादा पूरा करे प्रदेश सरकार

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम हटाने और कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल और बार एसोसिएशन ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से कोटद्वार को जिला बनाकर जनभावनाओं का सम्मान करने की मांग की। कहना है कि अगर मांग पर कार्रवाही नहीं की गई तो दल और एसोसिएशन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

शनिवार को कोटद्वार जिले की मांग को लेकर तहसील परिसर में यूकेडी कार्यकर्ता और अधिवक्ता एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि विकास के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा क्षेत्र के विकास को लेकर पूूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार विकास के नाम पर नगर निगम बनाकर ग्रामपंचायतों के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास के साथ ग्रामीणों का शोषण करने का प्रयास कर रही है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने सरकार पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। कहा कि कोटद्वार विधायक ने विधानसभा चुनाव मेें आयोजित जनसभाओं में क्षेत्रीय जनता को तीन माह के अंदर जिला बनाने के नाम पर वोट मांगे थे, लेकिन जीतने के बाद जिला बनाने के वायदे ठंडे बस्ते में चले गए हैं। इस अवसर पर बार एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष शोभा बहुगुणा भंडारी, कुंवर सिंह गुसाईं, इंद्रेश भाटिया, भानू प्रकाश बलोदी, हेमेंद्र नौटियाल, राकेश कर्णवाल, यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक रावत, श्रवण सिंह रावत, सुनील सेमवाल, शिशुपाल नेगी, मनोहर नेेगी, आकाश बडोला, पुष्कर रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed