फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम के विरोध में शामिल हुए ध्रुवपुर के ग्रामीण

नगर निगम के विरोध में शामिल हुए ध्रुवपुर के ग्रामीण

Wed, 13 Sep 2017 10:39 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के विरोध में शामिल हुए ध्रुवपुर के ग्रामीण

विज्ञापन
कोटद्वार। ग्राम पंचायत ध्रुवपुर को नगर निगम में शामिल करने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर राज्यपाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन भेजकर समस्या के निस्तारण की मांग की है।

ध्रुवपुर गांव निवासी धीरेंद्र गढ़वाली ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बिना विश्वास में लिए नगर निगम थोपने का प्रयास किया है, जो कि न्यायोचित नहीं है। इससे ग्रामीण गांव में मिलने वाले कई लाभों से वंचित हो जाएंगे और विभिन्न टैक्सों का बोझ बढ़ जाएगा। कहा कि कृषकों को कृषि उपकरणों पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। मनरेगा से होने वाले विकास कार्य बंद हो जाएंगे और अन्य लाभ भी बंद हो जाएंगे। कहा कि ग्राम पंचायत ध्रुवपुर को नगर निगम में शामिल करने पर ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में राकेश चौधरी, परमानंद, अमित राणा, बबलू थापा, कमल कुमार, वीरेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, शानु कुमार, विक्रम कुमार, राजेंद्र कुमार, आरती देवी, माधुरी देवी व सुरमान सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed