फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मालन नदी में खनन खुलने में फंसा पानी का पेच

मालन नदी में खनन खुलने में फंसा पानी का पेच

Mon, 09 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
मालन नदी में खनन खुलने में फंसा पानी का पेच
कोटद्वार। मालन नदी में खनन खुलने में नदी में बह रहा पानी का पेच फंस रहा है। एक बार फिर नदी में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण भारतीय मृदा एवं जल प्रबंधन संस्थान (आईआईएसडब्लूसी) ने उपखनिज का सर्वे कुछ और दिनों के लिए टाल दिया है। उत्तराखंड वन विकास निगम के अधिकारियों की मानें तो हर मानसून सत्र के बाद संस्थान से उपखनिज का सर्वे कराना जरूरी है।
विज्ञापन

कोटद्वार क्षेत्र की प्रमुख मालन नदी में खनन खुलने में अभी दस दिन और लगने की संभावना है। दरअसल, मालन नदी में बह रहे पानी के कारण आईआईएसडब्लूसी इस मानसून के दौरान नदी में आए उपखनिज का सर्वे नहीं कर पा रहा है। इस कारण यह सर्वे कार्य कुछ और दिनों के लिए टाल दिया गया है। उत्तराखंड वन विकास निगम नदी में पानी घटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। खनन कार्य के कुछ दिन और टलने से खनन कारोबारियों और इस व्यवसाय से जुड़े लोगों में मायूसी छा गई है। खनन नियमावली के अनुसार मानसून सत्र खत्म हुए दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन इस बार मालन नदी में पानी कम न होने के कारण आईआईएसडब्लूसी देहरादून की सर्वे मशीनें नहीं लग पा रही हैं। वन विकास निगम के प्रभागीय विक्रय प्रबंधक राजेंद्र चौधरी का कहना है कि मानसून सत्र खत्म होने के बाद एक अक्तूबर को खनन खुलवाने के लिए जिले से लेकर प्रदेश स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार हर मानसून सत्र के बाद नदी में आई उपखनिज सामग्री का सर्वे भारतीय मृदा एवं जल प्रबंधन संस्थान देहरादून से कराया जाना आवश्यक होता है। सितंबर के अंत में हुई बारिश के चलते इस बार अक्तूबर में भी नदी में पानी है। इसी के चलते दो बार सर्वे कार्य टल चुका है। अधिकारियों की मानें तो अभी दस दिन और खनन खुलवाने की प्रक्रिया में लग सकते हैं। क्षेत्र में पूरे 13 साल बाद खनन के लिए खुली मालन नदी में मानसून के बाद फिर से खनन कार्य शुरू होने का क्षेत्रवासी और निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रही सरकारी, गैरसरकारी एजेंसियां बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed