फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा, खेल में दिखाया दमखम

बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा, खेल में दिखाया दमखम

Sun, 03 Mar 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा, खेल में दिखाया दमखम
कोटद्वार। एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल और सांस्कृतिक उत्सव शंखनाद-2019 में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। शिब्बूनगर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का बतौर मुख्य अतिथि ट्रांसपोर्ट टैक्स ऑफिसर शशि दुबे, विशिष्ट अतिथि डा. सुरेंद्र खट्टर और विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी ने किया। इस अवसर पर छात्राओं ने गणेश वंदना और कक्षा दो के सानिध्य कुमलानी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। नर्सरी और एलकेजी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। टॉर्च रेस और वार्मअप डांस ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में कक्षा प्ले ग्रुप से बन्नी होप रेस में काव्या जुगरान ने प्रथम, वंशिका रावत ने द्वितीय और आरोही मलासी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पिक ए सॉफ्ट टॉय रेस में काव्या जुगरान, रूही जदली, आरव रावत, अविरल, कक्षा नर्सरी से फीड द आइसक्रीम रेस में अद्विक रावत, नमन चौहान, ओंमकार धूलिया, कलेक्ट द बीड्स रेस में ओंमकार धूलिया, निलाक्स, गौरी सुंदरियाल, कक्षा एलकेजी से बाल एंड बकेट रेस में शिवांश रावत, अक्षत नेगी, मयंक रावत, फीड द मंकी रेस में आर्वी नेगी, प्रजना चौधरी, शोभना बिष्ट, कक्षा यूकेजी से फ्राग रेस में वैभव, मीहिका रावत, अद्मय रावत, गेट ड्रेसअप रेस में वैभव, इकांश रावत, विदुषी राणा, कक्षा एक से लेट्स हेल्प द कम्यूनिटी रेस में श्रेया रावत, नमन नेगी, शिद्ध जखवाल, आबस्टेकल रेस विद हूला हूप में शौर्य रावत, शिवानी खुल्बे, आर्वी सैनी, कक्षा दूसरी, तीसरी व चौथी से होप विद् द बाल रेस में संध्या रावत, सुप्रिया बहुगुणा और सानिध्य कुमलानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में तनिषा भंडारी ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, सिंधु कोठारी व वीना बलूनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed