{"_id":"5b8ebd9a867a5548572ca1bd","slug":"41536081306-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर शुभम, उपाध्यक्ष के लिए सोहन ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर शुभम, उपाध्यक्ष के लिए सोहन ने कराया नामांकन
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के छात्र संघ चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद पर एक और उपाध्यक्ष पद पर एक नामांकन हुए। विभिन्न पदों के लिए 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
छात्रसंघ चुनाव के तहत कोटद्वार महाविद्यालय में पहले दिन विभिन्न छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। दोपहर बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शुभम कुमार और एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सोहन सिंह ने नामांकन किया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए जय हो ग्रुप के देवाशीष रावत और एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अतुल डोबरियाल ने नामांकन पत्र खरीदा। सचिव पद के लिए अमित सिंह, रामपाल सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए सुरुचि भट्ट, मनप्रीत सिंह, सह सचिव के लिए सुमन नेेगी, कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवांगी, उमंग शर्मा जबकि विवि प्रतिनिधि के लिए विशाल, सलोनी कुलाश्री और हिमांशु नेगी ने नामांकन पत्र खरीदा। इस बीच कोटद्वार सीओ जेआर जोशी और एसएसआई राकेंद्र कठैत ने पुलिस फोर्स के साथ महाविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने छात्रों से छात्रसंघ चुनाव में किसी प्रकार की हुड़दंग नहीं करने की अपील की।
इंसेट
महाविद्यालय नैनीडांडा में 16 नामांकन
धुमाकोट। थान सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा पटोटिया में छात्रसंघ चुनाव के लिए कुल 16 नामांकन हुए। प्राचार्य प्रो. डीडी जोशी ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। सहसचिव, कोषाध्यक्ष और यूआर के लिए दो-दो नामांकन हुए जबकि कार्यकारिणी सदस्य महिला के लिए मात्र एक नामांकन किया गया है।