{"_id":"5b8977e142c792463a2e5f53","slug":"41535735777-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निम्बूचौड़ खदरी गांव के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निम्बूचौड़ खदरी गांव के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत निंबूचौड़ खदरी गांव के ग्रामीणों ने जगदेव नाले से गांव में हो रहे जलभराव को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बरसाती नाले से हो रही समस्या का समाधान करने की मांग प्रशासन से की है। कहा कि जगदेव मंदिर के बरसाती नाले से आवासीय भवनों को खतरा बन गया है।
शुक्रवार को निंबूचौड़ खदरी गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कोठला गांव के नजदीक बरसाती गदेरे का पानी जगदेव बाबा मंदिर मवाकोट से होते हुए गांव में पहुंच रहा है। गांव में जलभराव होने से आवासीय भवनों के ढहने के साथ ही गांव में स्थित आईटीआई कालेज को भी खतरा बना हुआ है।
प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान बाबूराम, बीएस रौतेला, शशि प्रसाद, भगत सिंह, रणजीत सिंह, जयश्री नेगी, अंजू देवी, यशोदा बिष्ट, हेमलता नेगी, पुष्पा देवी, बबीता देवी, सुरेशी देवी, धनेश्वरी देवी, लीला देवी, राम सिंह, बिमला देवी, अनुजा देवी, सुरजी देवी, गुड्डी देवी, सपना नेगी व रीना कंडवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-फोटो