{"_id":"5b86d48b42c7924631102fb6","slug":"41535562891-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई मैराथन में दौड़े 24 स्कूलों के 350 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई मैराथन में दौड़े 24 स्कूलों के 350 बच्चे
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी की ओर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में अंतर विद्यालयी सात किमी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 24 विद्यालयों के 350 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र प्रभु मेहता ने पहला और एमकेवीएन के अंकुश नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बुधवार को दुर्गापुरी में आयोजित लेट्स रन मैराथन प्रतियोगिता का एमकेवीएन के डायरेक्टर प्रकाश कोठारी, सिंधु कोठारी, नवयुग स्कूल की प्रधानाचार्य नैन्सी सुंदरियाल ने शुभारंभ किया। डू समथिंग सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर के प्रभु मेहता ने प्रथम, एमकेवीएन कण्वघाटी के अंकुश नेगी ने द्वितीय और जीआईसी सिगड्डी के जितेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, सत्य प्रकाश थपलियाल और कैप्टन पीएल खंतवाल (सेनि) ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। खेल प्रशिक्षक विपिन रावत, सूरज रमोला और ताइक्वांडो कोच सुल्भा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरती कंडवाल, विपिन जदली, विपिन रावत, सूरज रमोला, सोनम पंत कोठारी, कविता रावत, रेखा नेगी, पुष्पा केष्टवाल, अमित मैंदोला, सपना रावत, शिखा रावत, राखी नेगी, दर्शन सिंह रावत, चंद्रेश लखेड़ा, धीरेंद्र नेगी, पुष्कर राणा आदि उपस्थित रहे।