फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   तहसील में अधिकारियों का टोटा, प्रमाणपत्र बनाने को भटक रहे लोग

तहसील में अधिकारियों का टोटा, प्रमाणपत्र बनाने को भटक रहे लोग

Thu, 14 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
तहसील में अधिकारियों का टोटा, प्रमाणपत्र बनाने को भटक रहे लोग
कोटद्वार। पौड़ी जिले की सबसे बड़ी और संवेदनशील कोटद्वार तहसील अधिकारी विहीन हो गई है। स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद जहां एसडीएम अपने प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा कर रहे हैैं, वहीं 13 दिन से तहसीलदार के दफ्तर में ताले लटके हुए हैं। करीब डेढ़ साल से तहसील में नायब तहसीलदार के दोनों पद खाली चल रहे हैं। इसका खामियाजा तहसील के लोगों को उठाना पड़ रहा है। जरूरी प्रमाणपत्र तक निर्गत नहीं होने से लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। तहसीलदार और नायब तहसीलदार की कोर्ट ठप होने से भूमि संबंधी कार्य भी बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन

तहसील में कोटद्वार भाबर सहित यमकेश्वर विधानसभा के घाड़ क्षेत्र के अलावा द्वारीखाल ब्लॉक के भी गांव पड़ते हैं। सरकार की उपेक्षा के चलते कोटद्वार तहसील में अधिकारियों का टोटा बना हुआ है। उपजिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी का बागेश्वर स्थानांतरण हो चुका है। वे अपने प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा करते हुए केवल रूटीन वर्क ही निपटा रहे हैं। तहसीलदार और नायब तहसीलदार का पद रिक्त होने के कारण कानूनगो थोड़ा बहुत काम कर रहे हैं, लेकिन भूमि संबंधी, आय, जाति व तहसील से जारी होने वाले अन्य प्रमाणपत्रों का काम पूरी तरह ठप हो गया है।
विज्ञापन

यहां तैनात रहे तहसीलदार छवाण सिंह रावत गत 31 मई को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके स्थान पर श्रीनगर तहसील से तहसीलदार सुनील राज का स्थानांतरण कोटद्वार किया गया है, लेकिन 13 दिन बाद भी उन्होंने यहां कार्यभार नहीं संभाला है। बताया जा रहा है कि पूर्व में कोटद्वार में काम कर चुके तहसीलदार सुनील राज कोटद्वार में बढ़ते राजनीतिक दखल, भूमि संबंधी विवाद, भूमि और खनन माफिया की बढ़ती गतिविधियों के चलते यहां नहीं आना चाहते। अधिकारियों की कमी का खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। एसडीएम राकेश तिवारी का कहना है कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed