फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   फोर लेन बनेगा लालाढांग-कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर मार्ग: डा. हरक सिंह

फोर लेन बनेगा लालाढांग-कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर मार्ग: डा. हरक सिंह

Sun, 06 May 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
फोर लेन बनेगा लालाढांग-कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर मार्ग: डा. हरक सिंह
कोटद्वार। उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे कंडी मार्ग के सर्वे को लेकर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने वन विभाग और सड़क सर्वे से संबंधित विभागों के आला अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सर्वे करने वाली कंपनी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन (एनबीसीसी) के अधिकारियों को दो माह के अंदर फोर लेन सड़क का सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को वन विभाग के पनियाली गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि बैठक का उद्देश्य वन विभाग और सर्वे करने वाली संस्था एनबीसीसी के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल को कुमाऊं से जोड़ने वाला यह मार्ग उत्तराखंड की रीढ़ साबित होगा। इससे प्रदेश में पर्यटन, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि रामनगर जाने के लिए लोगों को यूपी होते हुए 172 किमी की यात्रा करनी पड़ती है, जबकि लालाढांग-कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर मार्ग की दूरी 90 किमी है। वर्तमान में सड़क का निर्माण होने से रामनगर की दूरी और भी कम हो जाएगी। कहा कि सड़क के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें दो हजार करोड़ रुपये का सहयोग देने का आश्वासन दिया है। बाकी का बजट प्रदेश सरकार देेगी। कहा कि स्टेट हाईवे को लेकर अगली बैठक 15 जून को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगी, जिसमें इसे फाइनल रूप देकर केंद्र को भेज दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कार्बेट नेशनल पार्क और वन्य जीवों का मामला होने के कारण सर्वे को दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव डीबीएस खाती, जायका के सीईओ अनूप मलिक, कार्बेट नेशनल पार्क के निदेशक सुरेंद्र मेहरा, डीपीडी जायका नीतू लक्ष्मी, एनबीसीसी के अधिकारी अनुराग सिंघल, अंशुल रावत, आरके सिंह, संजय सिंह, डीएफओ लैंसडौन वन प्रभाग संतराम, डीएफओ कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग अंजनी कुमार त्रिपाठी, नरेंद्र सेमवाल, विनोद रावत, सुरेंद्र गुसाईं व सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed