फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   36 students targeted in archery competition

तीरंदाजी प्रतियोगिता में 36 छात्र-छात्राओं ने लगाए निशाने

Sat, 02 Oct 2021 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
36 students targeted in archery competition
खेल निदेशालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 36 छात्र-छात्राओं ने निशाना लगाया।
विज्ञापन

शशिधर भट्ट राजकीय स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की विभिन्न राउंड में प्रतियोगिताएं हुईं। निर्णायकों की ओर से दिए गए अंकों के आधार पर बालक वर्ग की इंडियन राउंड में मोहित ने प्रथम, पीयुष ने द्वितीय और विकास शाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की इंडियन राउंड में शिवानी नेेगी ने पहला, आकांक्षा ने दूसरा और अनुष्का ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के रिकर्व राउंड में आशीष कुमार, हिम्मत सिंह, अभिषेक रावत, बालिका वर्ग की रिकर्व राउंड में मानसी डुकलान, सिया ज्वाला, जह्वानवी, बालक वर्ग के कंपाउंड राउंड में दीपक सिंह, अर्जुन सिंह, अखिलेश बलाधी, बालिका वर्ग की कंपाउंड राउंड में कीर्तिका, ऊषा रानी और ममता ने क्रमश : प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जिला तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश चमोली और वरिष्ठ कोच धीरेंद्र कंडारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से तीरंदाजी खेल में माहिर बना जा सकता है। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी संदीप कुमार डुकलान, कोच महेश्वर सिंह नेगी, सुधीर नेगी और प्रीतम राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed