{"_id":"5c79634dbdec224c80718fbe","slug":"21551459149-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि दयानंद के विचारों को करें आत्मसात: आचार्य गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि दयानंद के विचारों को करें आत्मसात: आचार्य गौतम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नजीबाबाद रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में तीन दिवसीय महर्षि दयानंद जन्म बोध एवं वार्षिकोत्सव शुरू हो गया है। इस मौके पर महर्षि दयानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने पर जोर दिया गया।
शुक्रवार को नजीबाबाद रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हवन यज्ञ से हुआ। इस मौके पर मुख्य वक्ता आचार्य गौतम ने यश और कीर्ति से परिपूर्ण जीवन व्यतीत किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद ने समाज में व्याप्त पाखंड, जातपात, नारी अशिक्षा, दहेज प्रथा व छुआछूत आदि सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को समूल नष्ट करने में अपना पूरा जीवन लगा दिया था। इस मौके पर बिजनौर से पधारे भजनोपदेशक देवेंद्र दत्त सत्यार्थी एवं कमल ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान हरीश वर्मा और उनकी पत्नी रहे। इस मौके पर प्यारेलाल, राहुल, रामवीर, सुखदेव, अनिल बत्रा, सुशील गुप्ता, राजेंद्र ग्रोवर, महेश वर्मा, कृष्ण गोपाल, नंदन सिंह रावत, आनंद, हिमांशु, आशीष, अजय ग्रोवर, मीना अग्रवाल, शशि सिंघल, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधान आशुतोष वर्मा ने किया।