फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार में धूमधाम से निकली साई बाबा की शोभायात्रा

कोटद्वार में धूमधाम से निकली साई बाबा की शोभायात्रा

Fri, 22 Feb 2019 10:02 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार में धूमधाम से निकली साई बाबा की शोभायात्रा
sain - फोटो : amarujala
कोटद्वार। श्री शिरड़ी साईं बाबा मंदिर के 11वें वार्षिकोत्सव में कलश, झांकियों और बैंडबाजों के साथ साईं बाबा की शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेलवे कालोनी स्थित शिव शक्ति साईं मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना के साथ साईं बाबा का महाभिषेक किया गया। शाम को धूमधाम से शहर के मुख्य मार्गों पर साईं बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर सबसे आगे दिल्ली के मशहूर ढोल नगाड़ों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का ध्यान बाबा की शोभायात्रा की ओर आकर्षित किया। इसके बाद महिलाओं ने कलश धारण कर बाबा की पालकी के साथ शहर का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने अपने कंधों पर बाबा की पालकी उठाई हुई थी। श्रद्धालुओं ने बाबा की पालकी के पास आकर पालकी के दर्शन किए और सुख समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा में राधा कृष्ण के नृत्य की झांकी ने कृष्ण लीला दिखाई। पंजाबी और लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। सहारनपुर की जोगिया, अघोरी व हनुमानजी की झांकी आदि ने समा बांधा। शोभायात्रा गोविंदनगर, नजीबाबाद रोड, पटेल मार्ग, बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक, स्टेशन रोड होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय मित्तल, सदस्य अशोक चौधरी, धनेंद्र सडाना, जितेंद्र भाटिया, दीपक जैन, आलोक माहेश्वरी, कविता मित्तल, प्रीति अग्रवाल, ज्योति, विम्मी बत्रा, सिखा अग्रवाल व ऋतु अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed