फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पनियाली के डायवर्जन के विरोध में उतरे 11 गांवों के लोग

पनियाली के डायवर्जन के विरोध में उतरे 11 गांवों के लोग

Fri, 28 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पनियाली के डायवर्जन के विरोध में उतरे 11 गांवों के लोग
कोटद्वार। पनियाली स्रोत डायवर्जन विरोधी संघर्ष समिति ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर पनियाली गदेरे के डायवर्जन को प्रकृति के विरुद्ध बताते हुए इसका विरोध किया। समिति ने कहा कि पनियाली का डायवर्जन सुखरो नदी में करने से क्षेत्र के 11 गांवों को खतरा पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी और महासचिव डबल सिंह रावत की अगुवाई में शुक्रवार को शिवपुर, लालपुर, ध्रुवपुर, मानपुर, पदमपुर सुखरो, सिमलचौड़, शिब्बूनगर, रतनपुर सुखरो, हरिसिंगपुर, नयागांव से लेकर बालासौड़ तक के लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कमलेश मेहता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि पनियाली गदेरे का सुखरो नदी में डायवर्जन करने का निर्णय ठीक नहीं है। इससे क्षेत्र के निचले गांव खतरे में पड़ जाएंगे। कहा कि पनियाली गदेरे को सुखरो में डायवर्जन के लिए आरक्षित वन क्षेत्र में बड़ा नाला बनाया जाएगा, जिसमें जंगल में खुदाई के लिए कई पेड़ों की बलि देनी पड़ेगी। पनियाली से सुखरो के बीच प्रस्तावित यह नाला गांवों में बाढ़ और तबाही का कारण बनेगा। ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दिया कि यदि डायवर्जन हुआ तो वे विरोध में जनाक्रोश रैली निकालेंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में गोविंद डंडरियाल, विजय ध्यानी, राजाराम अंथवाल, ओमप्रकाश सुंद्रियाल, मनोज रावत, देवेंद्र सिंह रावत, जसवंत सिंह चौहान, भगवान सिंह, धर्मेंद्र राणा, मनोहर सिंह बिष्ट, संदीप शाह व पदमेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed