{"_id":"5b881d8042c7922ee4102ca0","slug":"21535647104-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी की अगुवाई में एसआईटी गठित, रघुवंशी हत्याकांड की विवेचना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी की अगुवाई में एसआईटी गठित, रघुवंशी हत्याकांड की विवेचना शुरू
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार के बहुचर्चित वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड की जांच के लिए एएसपी डा. हरीश वर्मा की अगुवाई में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी ने हत्याकांड की विवेचना ग्रहण कर ली है। एसएसपी पौड़ी ने नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर जिले के एडिशनल एसपी को जांच सौंप दी है। पुलिस की ओर से मृतक सुशील रघुवंशी के परिजनों को एसआईटी के गठन और जांच प्रारंभ होने की जानकारी दे दी गई है।
पौड़ी के एसएसपी जगतराम जोशी ने एसआईटी गठन और विवेचना प्रारंभ करने की पुष्टि की है। एसआईटी में एएसपी के साथ कोटद्वार के कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, सीआईयू के नवनियुक्त इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल और एसओ कालागढ़ विजय सिंह जांच में सहयोग करेंगे। एक दिन पूर्व ही एसएसपी पौड़ी की ओर से एसआईटी का विधिवत गठन कर जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने खुद एसआईटी गठन की जानकारी मृतक वकील सुशील रघुवंशी की पत्नी रेखा रघुवंशी को फोन पर दी है।
बताते चलें कि गत वर्ष 13 सितंबर को कोटद्वार के हरसिंगपुर में दिनदहाड़े वकील सुशील रघुवंशी की उनके घर के सामने दो बाइक सवार बदमाशों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वे अपनी बाइक से तहसील जाने के लिए निकल रहे थे। परिजनों की ओर से इस मामले में शहर के पांच प्रापर्टी के कारोबारियों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। हाईप्रोफाइल हो चुके इस हत्याकांड की जांच जिला पुलिस के साथ ही जिले की क्राइम इन्वेस्टीगेशन यूनिट (सीआईयू) के साथ ही एसटीएफ भी कर रही है, लेकिन 11 महीने से अधिक समय तक हत्यारे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पुलिस की जांच से असंतुष्ट चल रही मृतक की पत्नी रेखा रघुवंशी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए जांच के लिए एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में एसआईटी गठित करने के आदेश प्रदेश सरकार और पौड़ी पुलिस को दिए थे।