फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   केंद्र सरकार के खिलाफ पीएसीएल निवेशकों को धरना-प्रदर्शन जारी

केंद्र सरकार के खिलाफ पीएसीएल निवेशकों को धरना-प्रदर्शन जारी

Thu, 30 Aug 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ पीएसीएल निवेशकों को धरना-प्रदर्शन जारी
कोटद्वार। रियल इस्टेट की कंपनी पीएसीएल के निवेशकों का पैसा नहीं लौटाने पर अभिकर्ता और निवेशकों का केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने केंद्र सरकार से निवेशकों का पैसा वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीएसीएल अभिकर्ता और निवेशक संघर्ष समिति के बैनर तले कोटद्वार-भाबर के लोग तहसील में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर केंद्र सरकार को कंपनी की जमा संपत्तियों को बेचने का अधिकार दे दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने छह माह के भीतर निवेशकों का पैसा लौटाने के आदेश दिए थे, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से निवेशकों को कोरे आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। निवेशकों का पैसा दिलाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ पांच सितंबर को रैली निकाली जाएगी। धरना प्रदर्शन में लक्ष्मी बिष्ट, सुखदेव शास्त्री, बलवीर सिंह, गजे सिंह रावत, कुसुमलता, आनंद प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, चंदन सिंह, विजयलक्ष्मी, रीना आर्य व भागीरथी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed