फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   भाजपा सरकार पर विकास कार्य ठप करने का लगाया आरोप

भाजपा सरकार पर विकास कार्य ठप करने का लगाया आरोप

Sun, 06 May 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार पर विकास कार्य ठप करने का लगाया आरोप
बीरोंखाल। ब्लाक बीरोंखाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश सरकार पर विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाया गया। कहा कि बीरोंखाल ब्लाक में तहसील बनाने की घोषणा के साथ अन्य विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। रोजगार न मिलने से पहाड़ों से पलायन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस सरकार ने बीरोंखाल ब्लाक में तहसील बनाने की घोषणा की थी, लेकिन तहसील बनाने का काम कागजों में सिमट चुका है। इसके साथ ही जयानंद भारती के नाम से बनाया जा रहा पार्क का काम भी बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितने भी विकास कार्य कांग्रेस सरकार ने शुरू किए थे, वे आज बंद पड़े हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि बीरोंखाल में तहसील नहीं बनाई गई तो वे धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य यशपाल पटवाल, जयदीप नेगी, शिवदर्शन सिंह, सुरेशानंद व विशंबर बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकार के कर्मचारी विरोधी फैसले की निंदा की
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार के शासनादेश से संविदा और अस्थायी कर्मचारियों के साथ धोखा हुआ है। कहा कि कई वर्षों से विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारी सरकार के इस फैसले से आहत हैं। पूर्ववर्ती सरकार में पांच वर्ष तक की सेवा पूरी करने पर नियमितीकरण का फैसला लिया गया था, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही फैसला पलट दिया। कहा कि भाजपा सरकार अस्थायी कर्मचारियों को बाहर निकालने का रास्ता बना रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय होता है तो कांग्रेेस पार्टी को कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed