{"_id":"5a11b8aa4f1c1bdb538be2fd","slug":"21511110826-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में अभिनव, जैनब और अमन रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में अभिनव, जैनब और अमन रहे अव्वल
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर डाडामंडी में स्व. भोला दत्त बलोधी स्मृति भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक वर्ग में अभिनव बिष्ट, जूनियर वर्ग में जैनब बानो और सीनियर वर्ग में अमन राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सरस्वती विद्या मंदिर डाडामंडी में आयोजित भाषण प्रतियोगिता का शुुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामीराम निष्काम ट्रस्ट मलेथी के प्रबंध निदेशक परमानंद बलोधी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। कहा कि प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करना महत्वपूर्ण नहीं, प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है। भाषण प्रतियोगिता में ‘प्राथमिक वर्ग में स्वच्छता का महत्व’ व ‘हमारा कर्तव्य’ विषय पर अभिनव बिष्ट ने प्रथम, सुजल नेगी ने द्वितीय व दीप्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में पहाड़ में हो रही विलुप्त खेती और निदान विषय पर जैनब बानो ने प्रथम, सौरभ गुसाईं द्वितीय, प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में ‘भौतिक सुख ही दुख का कारण है’ विषय पर अमर राणा ने प्रथम, दिवाकर रावत ने द्वितीय, स्वाति बड़थ्वाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर वीरेंद्र सिंह रावत, हनुमान सिंह रावत, पदमेश बुड़ाकोटी, जितेंद्र सिंह नेगी, हरिप्रसाद उनियाल, कृष्ण कुमार जोशी, उमेद सिंह नेगी, जयदेव बडोनी, खुशीराम बलोधी, भागेश कुकरेती, रमेश देवरानी, चंद्रमणी कुकरेती व वल्लभ सिंह रावत आदि मौजूद रहे।