{"_id":"5cdc3b8dbdec2207826dd323","slug":"201557937037-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी पेरशानी हो, डायल करें एकल आपातकालीन नंबर 112","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी पेरशानी हो, डायल करें एकल आपातकालीन नंबर 112
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर में आयोजित गोष्ठी में छात्राओं को बाल अपराध एवं महिला हिंसा के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी छात्रा को किसी भी प्रकार की परेशानी हो वह तुरंत एकल इमरजेंसी नंबर 112 डायल करे, यह नंबर डायल करने पर उसे पुलिस से सहायता मिलेगी। छात्राओं को अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। कहा कि हर बेटी और महिला अपराजिता हैं, उन्हें अपने को कमजोर नहीं समझना चाहिए।
बुधवार को आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में समाजसेवी व सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी गोविंद डंडरियाल ने छात्र-छात्राओं को सतर्कता और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को किसी भी परेशानी से डरने की जरूरत नहीं है। स्कूल, ट्यूशन और अन्य कार्यों के लिए आते जाते समय यदि किसी अराजकतत्व से परेशानी होती है तो वह एकल इमरजेंसी नंबर 112 पर डायल कर इसकी शिकायत कर सकते है। इस नंबर को डायल करने पर परेशानी में फंसे शख्स को सहायता मिलेगी। साथ ही उस शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी भी उस शख्स को दी जाती है। बताया कि पूरे देश में 112 हेल्पलाइन नंबर पुलिस (100), आग (101) और महिला (1090) हेल्पलाइन नंबरों का एकीकृत नंबर बनाया गया है। 112 पर डायल कर इससे संबंधित शिकायत या सूचना दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को फेसबुक पर सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि फेसबुक पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें। कुछ अराजकतत्व फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर लड़कियों और महिलाओं से दोस्ती करते है और फिर उन्हें ब्लैकमेल भी करना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो इसमें चुप्पी साधने के बजाय अपने अभिभावकों या स्कूल टीचर से बात करनी चाहिए। कहा कि सभी छात्राओं से फेसबुक पर सावधानी बरतने की अपील की।
आरसीडी पब्लिक स्कूल के संस्थापक सुभाष चंद्र ढौंढियाल ने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम की सराहना की। कहा कि इस अभियान से छात्राएं और महिलाएं जागरूक हो रही है और उन्हें कानून की जानकारी मिल रही है। प्रधानाचार्य सीमा ढौंडियाल ने छात्राओं को अपनी दिक्कतें खुलकर अपनी मां या फिर स्कूल टीचर से बताने को कहा। कहा कि चुप्पी साधने से अपराध को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने गुड टच और बेड टच को अच्छे तरीके से परिभाषित किया। गोष्ठी में शिक्षिका नीलम नेगी, प्रियंका जखमोला, दीपिका रावत, अशोक रावत, गौरव दत्त सकलानी, धर्मेंद सिंह चौहान, निदा परवीन, मोनिका डोबरियाल, शालनी रावत, सरिता बिष्ट, रश्मि भंडारी, कुलदीप भंडारी, मुकेश ढौंडियाल, राहुल जुयाल समेत 295 प्रतिभागी शामिल रहे।