{"_id":"5b8ab62642c7927c4532f52a","slug":"201535817254-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने तहसील में अनशन कर रहे युवक को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने तहसील में अनशन कर रहे युवक को हटाया
Updated Sat, 01 Sep 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कालागढ़ की अंग्रेजी शराब की दुकान को रिखणीखाल विकासखंड के गाड्यिूं में शिफ्ट करने के विरोध में तीन दिन से कोटद्वार तहसील में अनशन कर रहे अभिषेक कठैत और उसके परिवार को कोतवाली पुलिस ने तहसील परिसर से हटा दिया है। पुलिस ने यह कदम एसडीएम कमलेश मेहता के आदेश पर उठाया है। एसडीएम का कहना है कि अनशनकारी की मांगें उनकी तहसील से संबंधित नहीं हैं।
पिछले तीन दिन से अभिषेक कठैत अपने परिजनों संग कोटद्वार तहसील में भूख हड़ताल पर बैठा था। उसके समर्थन में युवा कांग्रेस और कई संगठनों के लोग धरना दे रहे थे। शनिवार को एसडीएम ने अनशनकारी को बुलाया और उसे तहसील से हटने को कहा। कहा कि उसकी मांगों का कोटद्वार तहसील और उनसे कोई लेना देना नहीं है। उसे अपनी बात और मांग लैंसडौन तहसील या फिर आबकारी अधिकारी के समक्ष उठानी चाहिए। अनशनकारी ने कालागढ़ की दुकान को नियमों के विपरीत गाड्यिूंपुल में शिफ्ट करने का आरोप जिला प्रशासन और आबकारी विभाग पर लगाया।
-फोटो