{"_id":"5b8ab53a42c79246695ce54b","slug":"201535817018-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न मिलने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न मिलने पर भड़के ग्रामीण
Updated Sat, 01 Sep 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक के ठांगर ग्राम पंचायत के लोगों ने बाड्यू-मस्टखाल मोटर मार्ग के निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा न देने पर गहरा रोष जताया है। ग्रामीणों ने बैठक कर लोनिवि लैंसडौन को 15 दिन के भीतर मुआवजा प्रक्रिया शुरू करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद ग्रामीण लैंसडौन लोनिवि मुख्यालय पर डेरा डालकर धरना-प्रदर्शन और अनशन शुरू कर देंगे।
ठांगर में हुई बैठक में ग्राम प्रधान भोपाल सिंह नेगी, भाजपा नेता सुरमान सिंह रावत और बलवंत सिंह ने कहा कि लोनिवि को सड़क कटान किए दस साल का समय हो गया है, लेकिन अभी तक प्रभावित काश्तकारों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने चेेतावनी दी है कि 15 दिन के भीतर यदि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो आसपास के प्रभावित गांवों के साथ लैंसडौन लोनिवि कार्यालय पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में मातवर सिंह, संग्राम सिंह, भागेश्वरी देवी, मायत्री देवी, कमला देवी, सरोजनी देवी, हेमंती देवी, भागा देवी, सतीश सिंह, मंगसीरी देवी, पुष्पा देवी, लोकेश सिंह, कलम सिंह व मनोज सिंह आदि मौजूद थे।
भूमि मुआवजे की प्रक्रिया चल रही है। सूची शासन को भेजी गई है। मुआवजे की धनराशि मिलते ही प्रभावित काश्तकारों को वितरित कर दी जाएगी।
-प्रवीण बहुखंडी, ईई लोनिवि लैंसडौन