फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सेमेस्टर सिस्टम के विरोध में सड़कों पर उतरे एबीवीपी कार्यकर्ता

सेमेस्टर सिस्टम के विरोध में सड़कों पर उतरे एबीवीपी कार्यकर्ता

Wed, 29 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सेमेस्टर सिस्टम के विरोध में सड़कों पर उतरे एबीवीपी कार्यकर्ता
कोटद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने स्नातक कक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम के विरोध में बुधवार को रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व की भांति वार्षिक परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बुधवार को एबीवीपी से जुड़े छात्र-छात्राएं मालवीय उद्यान में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने गढ़वाल संयोजक सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में रैली निकाल प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सेमेस्टर सिस्टम राज्य की आर्थिकी और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल नहीं है। छात्र/छात्राओं पर परीक्षाओं का बोझ बढ़ गया है। एबीवीपी ने सेमेस्टर सिस्टम का पुरजोर विरोध करते हुए पूर्व की भांति वार्षिक परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में गौरव जोशी, शांतनु थपलियाल, सोहन सुंद्रियाल, सलोनी कुलाश्री, सुरुचि भट्ट, आशु नेगी, हिमानी बेबनी, पूजा रावत, मेघा, मानसी, काजल, पूजा, श्रुति, सालू, रश्मि, कंचन, सिम्मी, वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed