{"_id":"5baa675e867a557ece01e9a8","slug":"191537894238-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ सफाई..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ सफाई..
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। राजकीय बालिका इंटर कालेज लैंसडौन की एनएसएस इकाई ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में स्वच्छता रैली निकाली। उन्होंने नारों और श्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया। एनएसएस छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ लेने के बाद स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम अधिकारी बबीता ध्यानी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से लैंसडौन नगर, डेरियाखाल और बाड्यूं गांव तक स्वच्छता रैली निकाली गई। उन्होंने हम सबका है सपना, स्वच्छ भारत हो अपना.., युवा शक्ति है सब पर भारी, चलो करो स्वच्छ भारत की तैयारी.., सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ सफाई.., हम सबने यह ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है.. आदि श्लोगन लिखे तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने डेरियाखाल गांव और प्राथमिक विद्यालय में सफाई अभियान चलाया और नुक्कड़ नाटक से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर उषा पंवार, निधि रावत, लीला कंडारी, तरुछाया अग्रवाल, सुनीता उनियाल व रणजीत सिंह रावत आदि मौजूद थे।
-फोटो