फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   महाविद्यालय जयहरीखाल के छात्रसंघ चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में

महाविद्यालय जयहरीखाल के छात्रसंघ चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में

Wed, 05 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय जयहरीखाल के छात्रसंघ चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में
जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में छात्रसंघ चुनाव मेें 12 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए केवल अमृता रौतेला द्वारा नामांकन कराया गया है। प्रभारी प्राचार्य डा. रामसूरत व मुख्य चुनाव अधिकारी डा. पंकज कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आशीष रावत और गौरव रावत के मध्य, उपाध्यक्ष पद पर करुणा और शिवानी नेगी के मध्य, सचिव पद पर अर्जुन सिंह रावत व किरण के मध्य सीधा मुकाबला होगा। सहसचिव पद में वर्णिका बिष्ट व रंजन कुमार के मध्य, कोषाध्यक्ष पद पर देव्यानी और पकंज कुमार रमोला के मध्य, विवि प्रतिनिधि पद पर गौरव सिंह रावत व संजय के मध्य अब मुकाबला है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर तीन ने कराया नामांकन
सतपुली। राजकीय महाविद्यालय सतपुली में छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया। महाविद्यालय प्राचार्य डा. रेनू नेगी और मुख्य चुनाव अधिकारी डा. रितुराज पंत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सागर सिंह नेगी, ज्योति और कुमारी ज्योति ने नामांकन करवाया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर नितिन नेगी और अंकित, सचिव पद पर सुमन और ज्योति कुमार, सह सचिव पद पर करीना और अभिलाष कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर राजीव कुमार और गुंजन सिंह और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए अंकिता शर्मा, रोहित घिल्डियाल, रोहित कुमार ने नामांकन करवाया।
विज्ञापन

फोटो
राजकीय महाविद्यालय में 17 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन माहाविद्यालय में चुनाव का प्रचार चरम पर रहा। 17 प्रत्याशियों ने आपने समर्थकों के साथ प्रचार करते हुए नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को एबीवीपी छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद पर शुभम कुमार, उपाध्यक्ष पद पर सुरुचि भट्ट, विवि प्रतिनिधि के पद पर सलोनी कुलाश्री का नामांकन कराया। एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर अतुल, उपाध्यक्ष पद पर सोहन सिंह, सचिव पद पर विशाल वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर शिवांगी चमोली, सह सचिव पद पर प्रियंका पंवार और यूआर के लिए हिमांशु नेगी का नामांकन कराया। जय हो ग्रुप ने अध्यक्ष पद पर देवाशीष रावत, उपाध्यक्ष पद पर मनप्रीत सिंह, सहसचिव के पद पर सुमन नेगी, कोषाध्यक्ष के पद पर उमंग शर्मा और यूआर के लिए विहान विकास सिंह का नामांकन कराया। आर्यन ग्रुप ने सचिव पद पर अमित सिंह और कार्यकारिणी छात्रा सदस्य के लिए निकिता केष्टवाल का नामांकन कराया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. डीएम शर्मा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे प्रत्याशियों की स्थानीय प्रशासन, महाविद्यालय की छात्र संघ समिति के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed