{"_id":"5b881c8d42c792463724f9e6","slug":"191535646861-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतीय क्षेत्रों के लिए छह दिन से रोडवेज सेवाएं ठप, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतीय क्षेत्रों के लिए छह दिन से रोडवेज सेवाएं ठप, यात्री परेशान
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो ने कोटद्वार में आई आपदा के छह दिन बाद भी पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बस सेवाओं का संचालन शुरू नहीं किया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज के यात्रियों को जीएमओयू और जीप टैक्सियों से सफर करना पड़ रहा है। 24/25 अगस्त की रात कोटद्वार क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद आई आपदा के कारण कोटद्वार-दुगड्डा के बीच सड़क का करीब 100 मीटर का पैच मलबे के साथ बह गया। तीन दिन तक पूरा नेशनल हाईवे बाधित रहा। चौथे दिन 28 अगस्त को लोनिवि के एनएच खंड धुमाकोट ने कई मशीनें लगाकर मलबे के बीच सड़क बनाई और यातायात शुरू करवाया। इसी मार्ग से पहाड़ के लिए जीप, टैक्सी और बस सेवाएं चल रही हैं, लेकिन उत्तराखंड परिवहन निगम जोखिम का हवाला देते हुए पहाड़ की सभी 13 बसों का संचालन रोका है। सतपुली के खैरासैंण निवासी पूर्व प्रधानाचार्य परमानंद बलोधी ने सरकार से जीएमओयू की तरह रोडवेज की बस सेवाओं को शुरू करने की मांग की है।
जब तक मार्ग की स्थित पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती, तब तक पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाली रोडवेज सेवाएं बंद रहेंगी। निगम यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का जोखिम नहीं ले सकता। कोटद्वार-दुगड्डा के बीच मार्ग की हालत ठीक होते ही रोडवेज सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
-टीकाराम आदित्य, एजीएम रोडवेज कोटद्वार।
फोटो
विज्ञापन
जब तक मार्ग की स्थित पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती, तब तक पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाली रोडवेज सेवाएं बंद रहेंगी। निगम यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का जोखिम नहीं ले सकता। कोटद्वार-दुगड्डा के बीच मार्ग की हालत ठीक होते ही रोडवेज सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
-टीकाराम आदित्य, एजीएम रोडवेज कोटद्वार।
फोटो