{"_id":"5cdaf637bdec22078812706d","slug":"181557853751-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए की जटिलताओं से भाबर की जनता परेशान: मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए की जटिलताओं से भाबर की जनता परेशान: मेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी ने मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन भेजकर जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के मानकों में शिथिलता प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डीडीए की जटिलताओं से समूूचे कोटद्वार भाबर के लोग परेशान हैं। या तो इसकी जटिलताओं को दूर करें या फिर डीडीए को समाप्त कर दें। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक दिक्कत मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को हो रही है। सरकार ने जनभावनाओं की अनदेखी की तो वह खुद जनता के साथ खड़ी होकर आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगी।
यहां जारी बयान में मेयर ने डीडीए के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण लगातार भवन स्वामियों को परेशान कर रहा है। प्राधिकरण के वजूद में आने से पूर्व के अधूरे बने हुए भवन स्वामियों को भी नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा है। मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही कोटद्वार भाबर की जनता पर पहले तो नगर निगम थोप दिया है और उसके बाद गरीब जनता से टैक्स वसूलने के लिए जबर्दस्ती जिला विकास प्राधिकरण थोप दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक को जनता को राहत दिलाने के लिए शासन स्तर पर ठोस पहल करनी चाहिए।