फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत हुए सम्मानित

गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत हुए सम्मानित

Sun, 21 Apr 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत हुए सम्मानित
कोटद्वार। महर्षि गिरधारी लाल दयानंद ट्रस्ट की ओर से आयोजित महर्षि दयानंद सरस्वती महिमा कार्यक्रम में उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त बुराइयों और रूढ़िवादिता को समाप्त करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत को समतामूलक समाज की दिशा में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्व. मान सिंह रावत सर्वोदयी सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को पदमपुर सुखरो स्थित ट्रस्ट के कार्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ बिजनौर से पधारे भजनोपदेशक डा. देवेंद्र सत्यार्थी ने किया। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने देश में प्रचलित अंधविश्वास, रूढ़िवादिता, विभिन्न प्रकार के वाह्य आडंबरों व अमानवीय आचरणों का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में मान्यता देने और हिंदू धर्म के उत्थान के लिए सामाजिक बुराइयों के खात्मे में दिए योगदान के लिए भारतीय जनमानस सदैव उनका ऋणी रहेगा। आचार्य महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि महर्षि दयानंद एक युग पुरुष थे। उनका संपूर्ण जीवन तप और साधना पर आधारित था। उन्होंने वैदिक धर्म और संस्कृति के लिए जीवन पर्यंत प्रयास किया। विदेशी दासत्व से भारतीय जनमानस को मुक्त करने के लिए किया गया उनका प्रयास सदैव स्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन

आर्य उप प्रतिनिधि सभा गढ़वाल के उप प्रधान मनमोहन असवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष दर्शन लाल चौधरी, चक्रधर कुकरेती, किसान नेता परशुराम, वचन सिंह गुसाईं, सत्य प्रकाश थपलियाल, सुरेंद्र लाल आर्य, चक्रधर शर्मा कमलेश, सुखदेव शास्त्री, सीपी नैथानी, प्रवेश नवानी, जगमोहन भारद्वाज, ओम प्रकाश बड़थ्वाल, गोविंद डंडरियाल, रणजीत सिंह, विमला आर्य, वीर सिंह, मुनेश चंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन शूरवीर सिंह खेतवाल और पीएल खंतवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed