फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   भाजपा के कर्नल नौटियाल ने पौड़ी लोस सीट से ठोका दावा

भाजपा के कर्नल नौटियाल ने पौड़ी लोस सीट से ठोका दावा

Sat, 02 Mar 2019 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के कर्नल नौटियाल ने पौड़ी लोस सीट से ठोका दावा
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और विदेश संपर्क विभाग प्रमुख कर्नल सीएम नौटियाल (सेनि) ने पौड़ी लोक सभा सीट से अपनी दावेदारी की है।
विज्ञापन

कोटद्वार में आयोजित पत्रकारवार्ता में सीएम नौटियाल ने कहा कि उन्होंने पौड़ी सांसद मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) के साथ सच्ची निष्ठा के साथ पार्टी के लिए कार्य किया है। पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में पूर्व सैनिकों के परिवारों की संख्या अधिक है। उन्होंने पिछले नौ साल तक पूर्व सैनिकों के लिए कार्य किए हैं और वह पूर्व सैनिकों की परेशानियों को अच्छी तरह से समझते हैं। इसके लिए उन्होंने पार्टी के समक्ष पौड़ी लोकसभा सीट के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चीन भारत के करीब तक सड़क और अन्य सुविधाएं जुटा रहा है, उसको देखते हुए बॉर्डर पर काम करने की आवश्यकता है। पूर्व आर्मी अधिकारी होने के कारण वह इसको भली भांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पौड़ी से सांसद बनने का मौका मिला तो वह सबसे पहले चीन की सीमा को मजबूत करने, प्रदेश में चकबंदी लागू कर फ्रूट कल्चर, फ्लोरी चल्चर और पर्यटन को बढ़ावा देकर पहाड़ के युवाओं को उनके घर पर रोजगार उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को पैराशूट प्रत्याशियों को मैदान में नहीं उतारना चाहिए। पोखड़ा ब्लाक के बसडांग गांव निवासी होने और पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति से भली भांति परिचित हैं, जिसके कारण उन्हें एमपी का चुनाव लड़ने का मौका देना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व डीआईजी जयेंद्र सिंह नेगी, ज्ञान सिंह बिष्ट व संजय नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed