{"_id":"5b0d896b4f1c1b926e8b54ce","slug":"181527613803-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. जयप्रकाश सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानाचार्य दीपक गौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. जयप्रकाश सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानाचार्य दीपक गौड़
Updated Tue, 29 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति गढ़वाल (गेप्स) की ओर से मोटाढांक स्थित एपेक्स लर्निंग सेंटर में डा. जयप्रकाश सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले क्रिएटिव पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कुमार गौड़ को डा. जयप्रकाश सम्मान से सम्मानित किया गया।
गेप्स संस्था के अध्यक्ष डा. चंद्रमोहन बड़थ्वाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ले. मुरली सिंह रावत (रि.), सीओ मोहन लाल ममगाईं (रि.), वयोवृद्ध नागरिक गोविंद राम भट्ट और गेप्स संस्थापक आरवी कंडवाल ने किया। अध्यक्ष डा. बड़थ्वाल ने बताया कि स्व. डा. जयप्रकाश कंडवाल की स्मृति में यह सम्मान समारोह प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसमें क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य दीपक कुमार गौड़ को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया है। यह सम्मान पत्र उन्हें मुख्य अतिथि संरक्षक जेपी धस्माना और कार्याध्यक्ष आरएल कुकरेती ने दिया है। इस अवसर पर मदन मोहन जोशी, दिनेश कुकरेती, नीरजा गौड़, देवांशु खंतवाल, राज किशोर ममगाईं, मीनाक्षी जखमोला, लखपत सिंह नेगी, प्रेम सिंह रावत, रूपल कुकरेती, रविंद्र सिंह रावत व वीर सिंह आदि मौजूद थे।
-फोटो