{"_id":"59bab4174f1c1b37688b4925","slug":"181505408023-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंस ने 66 जरूरतमंदों को दी 50 लाख की सहायता, चेक बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंस ने 66 जरूरतमंदों को दी 50 लाख की सहायता, चेक बांटे
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। हंस कल्चरल सेंटर के कोटद्वार कार्यालय में आयोजित एक समारोह में आर्थिक रूप से कमजोर 66 जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए 49 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि के चेक वितरित किए गए। यह चेक प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट और उत्तराखंड की लोक गायिका संगीता ढौंडियाल ने संयुक्त रूप दिए।
लोक गायिका संगीता ढौंडियाल ने कहा कि जिस तरह माता मंगला और भोले महाराज देश में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, यह एक पुण्य कार्य है। हंस कल्चरल संस्था प्रदेश में जरूरतमंदों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि भोले महाराज, माता मंगला और एमडी श्वेता रावत के दिशा निर्देशन में ‘हंस कल्चरल सेंटर’ का पूरा परिवार जन सेवा के लिए समर्पित होकर काम कर रहा है। समारोह में कार्यालय प्रबंधक दिनेश रावत, परनीत कौर, पूनम कश्यप, अरशद बेग, धीरेंद्र सिंह राणा, जितेंद्र चैहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन