{"_id":"5f36b7d78ebc3e3cf76a4233","slug":"179-recruit-became-part-of-indian-army-kotdwar-news-drn3531579106","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की रक्षा की शपथ लेकर 179 रिक्रूट बने भारतीय सेना के अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की रक्षा की शपथ लेकर 179 रिक्रूट बने भारतीय सेना के अंग
विज्ञापन
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर के नायक भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड में 93वें कोर्स के 179 रिक्रूट देश की रक्षा की शपथ लेते हुए भारतीय सेना अंग बन गए। पासिंग आउट परेड के समीक्षा अधिकारी कर्नल विनीत वाजपेयी ने रिक्रूटों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने रिक्रूटों की शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी लेते हुए रेजीमेंट की शौर्य गाथाओं के अनुरूप अपने सैन्य दायित्वों व कर्तव्यों का निवर्हन करने की अपील की।
शुक्रवार को पासिंग आउट परेड के दौरान रिक्रूटों ने अपने दाहिने कंधे पर शौर्य व वीरता की प्रतीक लाल रस्सी स्कारलेट धारण की। सूबेदार भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज टोली के समक्ष उन्होंने देश की आन, बान और शान की रक्षा करने का संकल्प लिया। इसके बाद आकाश नेगी की अगुवाई में रेजीमेंटल बैंड की धुन पर रिक्रूटों ने कदम ताल करते हुए बेहतरीन परेड का प्रदर्शन किया। परेड की चार टुकड़ियों का नेतृत्व अमित नेगी, योगेश बिष्ट, विपिन सिंह, अंकित चौहान और रेजीमेंट बैंड की अगुवाई नायब सूबेदार जितेंद्र सिंह ने की।
34 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्रियाकलापों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले ओवरऑल प्रदर्शन के लिए राइफलमैन शुभम रावत को स्वर्ण पदक, विपिन सिंह को रजत व अनिकेत रावत को कांस्य पदक प्रदान किया गया। ड्रिल में सर्वश्रेष्ठ रहे आकाश नेगी, फिजिकल में अमित सिंह, बेस्ट फायरिंग के लिए शुभम सिंह को मेडल प्रदान किए गए। इसके अलावा ब्रावो कंपनी के हवलदार महिपाल सिंह को उत्तम प्रशिक्षक, ब्रावो कंपनी के नायब सूबेदार बिजेंद्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ प्लाटून कंमाडर का पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कोर्स का चैंपियनशिप बैनर का खिताब ब्रावो कंपनी को प्रदान किया गया। कंपनी के सीनियर जेसीओ सूबेदार बिरेंद्र सिंह ने खिताब ग्रहण किया।
विज्ञापन
-फोटो